EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

जब भी आता है वो मेरे ध्यान में
फूल रख जाता है रोशन-दान में

जाज़िब क़ुरैशी




क्यूँ माँग रहे हो किसी बारिश की दुआएँ
तुम अपने शिकस्ता दर-ओ-दीवार तो देखो

जाज़िब क़ुरैशी




अश्क आँखों से ये कह कर निकला
ये तिरे ज़ब्त की हद है? हद है

जीम जाज़िल




एक बच्चा सा बे-सबब 'जाज़िल'
बैठा रहता है रूठ कर मुझ में

जीम जाज़िल




मैं अपने जिस्म के अंदर न दफ़्न हो जाऊँ
मुझे वजूद के गिरते हुए मकाँ से निकाल

जीम जाज़िल




रक्खी थी तस्वीर तुम्हारी आँखों में
हम ने सारी रात गुज़ारी आँखों में

जीम जाज़िल




ज़िंदगी तुझ को तिरे दर्द के हर इक पल को
हम ने जिस तरह गुज़ारा है ख़ुदा जानता है

जीम जाज़िल