दो जहाँ से गुज़र गया फिर भी
मैं रहा ख़ुद को उम्र भर दरपेश
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
एक ही हादसा तो है और वो ये कि आज तक
बात नहीं कही गई बात नहीं सुनी गई
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
एक ही तो हवस रही है हमें
अपनी हालत तबाह की जाए
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
एक क़त्ताला चाहिए हम को
हम ये एलान-ए-आम कर रहे हैं
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
फुलाँ से थी ग़ज़ल बेहतर फुलाँ की
फुलाँ के ज़ख़्म अच्छे थे फुलाँ से
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
गँवाई किस की तमन्ना में ज़िंदगी मैं ने
वो कौन है जिसे देखा नहीं कभी मैं ने
जौन एलिया
घर से हम घर तलक गए होंगे
अपने ही आप तक गए होंगे
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

