EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

झूट और मुबालग़े ने अफ़्सोस
इज़्ज़त खो दी सुख़नवरी की

इस्माइल मेरठी




जिस ने चश्म-ए-मस्त-ए-साक़ी देख ली
ता क़यामत उस पे हुश्यारी हराम

इस्माइल मेरठी




कभी भूल कर किसी से न करो सुलूक ऐसा
कि जो तुम से कोई करता तुम्हें नागवार होता

इस्माइल मेरठी




खोला है मुझ पे सिर्र-ए-हक़ीक़त मजाज़ ने
ये पुख़्तगी सिला है ख़यालात-ए-ख़ाम का

इस्माइल मेरठी




ख़्वाहिशों ने डुबो दिया दिल को
वर्ना ये बहर-ए-बे-कराँ होता

इस्माइल मेरठी




कुछ मिरी बात कीमिया तो न थी
ऐसी बिगड़ी कि फिर बनी ही नहीं

इस्माइल मेरठी




कुछ न बन आएगी जब लूट मचाएगी ख़िज़ाँ
ग़ुंचा हर-चंद गिरह कस के ज़र-ए-गुल बाँधे

इस्माइल मेरठी