EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

अख़ीर वक़्त है किस मुँह से जाऊँ मस्जिद को
तमाम उम्र तो गुज़री शराब-ख़ाने में

हफ़ीज़ जौनपुरी




बहुत दूर तो कुछ नहीं घर मिरा
चले आओ इक दिन टहलते हुए

हफ़ीज़ जौनपुरी




बैठ जाता हूँ जहाँ छाँव घनी होती है
हाए क्या चीज़ ग़रीब-उल-वतनी होती है

हफ़ीज़ जौनपुरी




बोसा-ए-रुख़्सार पर तकरार रहने दीजिए
लीजिए या दीजिए इंकार रहने दीजिए

हफ़ीज़ जौनपुरी




बुरा ही क्या है बरतना पुरानी रस्मों का
कभी शराब का पीना भी क्या हलाल न था

हफ़ीज़ जौनपुरी




गया जो हाथ से वो वक़्त फिर नहीं आता
कहाँ उमीद कि फिर दिन फिरें हमारे अब

हफ़ीज़ जौनपुरी




हाल मेरा भी जा-ए-इबरत है
अब सिफ़ारिश रक़ीब करते हैं

हफ़ीज़ जौनपुरी