EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

हालात से ख़ौफ़ खा रहा हूँ
शीशे के महल बना रहा हूँ

क़तील शिफ़ाई




हम को आपस में मोहब्बत नहीं करने देते
इक यही ऐब है इस शहर के दानाओं में

क़तील शिफ़ाई




हम उसे याद बहुत आएँगे
जब उसे भी कोई ठुकराएगा

क़तील शिफ़ाई




हमें भी नींद आ जाएगी हम भी सो ही जाएँगे
अभी कुछ बे-क़रारी है सितारो तुम तो सो जाओ

क़तील शिफ़ाई




हौसला किस में है यूसुफ़ की ख़रीदारी का
अब तो महँगाई के चर्चे हैं ज़ुलेख़ाओं में

क़तील शिफ़ाई




हुस्न को चाँद जवानी को कँवल कहते हैं
उन की सूरत नज़र आए तो ग़ज़ल कहते हैं

क़तील शिफ़ाई




जीत ले जाए कोई मुझ को नसीबों वाला
ज़िंदगी ने मुझे दाँव पे लगा रक्खा है

क़तील शिफ़ाई