EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

मिल गए थे एक बार उस के जो मेरे लब से लब
उम्र भर होंटों पे अपने मैं ज़बाँ फेरा किए

जुरअत क़लंदर बख़्श




मुझ को हुआ ये ख़ाक-नशीनी से फ़ाएदा
था दिल के आइने पे जो कुछ रंग उड़ गया

जुरअत क़लंदर बख़्श




मुझ मस्त को क्यूँ भाए न वो साँवली सूरत
जी दौड़े है मय-कश का ग़िज़ा-ए-नमकीं पर

जुरअत क़लंदर बख़्श




न है अब ख़ाक-अफ़्शानी न हैरानी न उर्यानी
जुनूँ गर आ गया तो ले के सब सामान आवेगा

जुरअत क़लंदर बख़्श




नासेह बहुत ब-फ़िक्र-ए-रफ़ू था पे जूँ हुबाब
मुतलक़ न उस के हाथ मिरा पैरहन लगा

जुरअत क़लंदर बख़्श




नासेह मिरे रोने का न माने हो कि आशिक़
गर ये न करे काम तो फिर काम करे क्या

जुरअत क़लंदर बख़्श




नहीं तिल धरने की जागह जो ब-अफ़्ज़ूनी-ए-हुस्न
देखा शब उस को तो इक ख़ाल ब-रुख़्सार न था

जुरअत क़लंदर बख़्श