EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

दोस्तो टाँके न दो एहसान टुक इतना करो
ले चलो मुझ को वहीं तुम मैं जहाँ टुकड़े हुआ

जुरअत क़लंदर बख़्श




दूरी-ए-यार से होवे तो किसी शक्ल नजात
रोज़ हम इस लिए हो आते हैं दो चार के पास

जुरअत क़लंदर बख़्श




एक तो मर्ज़ी न थी जाने को मेरी उस तरफ़
तिस पे दिल आँखों से बाराँ ख़ूँ का बरसाता रहा

जुरअत क़लंदर बख़्श




फ़र्बा-तनी की फ़िक्र में नादाँ हैं रोज़-ओ-शब
आख़िर को जानते नहीं है ये ग़िज़ा-ए-मर्ग

जुरअत क़लंदर बख़्श




ग़म मुझे ना-तवान रखता है
इश्क़ भी इक निशान रखता है

जुरअत क़लंदर बख़्श




गर कहीं पाऊँ अकेला तो बलाएँ ले कर
किस मज़े से तुझे लूँ छाती से दिल-दार लगा

जुरअत क़लंदर बख़्श




गर मलूँ मैं कफ़-ए-अफ़्सोस तो हँसता है वो शोख़
हाथ में हाथ किसी शख़्स के दे कर अपना

जुरअत क़लंदर बख़्श