EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

बस कर ये ख़याल-आफ़रीनी
उस के ही ख़याल में रहा कर

जोशिश अज़ीमाबादी




बे-गुनह कहता फिरे है आप को
शैख़ नस्ल-ए-हज़रत-ए-आदम नहीं

जोशिश अज़ीमाबादी




भूल जाता हूँ मैं ख़ुदाई को
उस से जब राम राम होती है

जोशिश अज़ीमाबादी




चश्म-ए-वहदत से गर कोई देखे
बुत-परस्ती भी हक़-परस्ती है

जोशिश अज़ीमाबादी




छुप-छुप के देखते हो बहुत उस को हर कहीं
होगा ग़ज़ब जो पड़ गई उस की नज़र कहीं

जोशिश अज़ीमाबादी




दाग़-ए-जिगर का अपने अहवाल क्या सुनाऊँ
भरते हैं उस के आगे शम्-ओ-चराग़ पानी

जोशिश अज़ीमाबादी




ध्यान में उस के फ़ना हो कर कोई मुँह देख ले
दिल वो आईना नहीं जो हर कोई मुँह देख ले

जोशिश अज़ीमाबादी