भीड़ में ज़माने की हम सदा अकेले थे
वो भी दूर है कितना जो रग-ए-गुलू में है
जामी रुदौलवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ज़हर ज़िंदगानी का पी के अक़्ल आई है
दारू-ए-ग़म-ए-हस्ती तलख़ी-ए-सुबू में है
जामी रुदौलवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
अपने बारे में जब भी सोचा है
उस का चेहरा नज़र में उभरा है
जमील नज़र
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
बड़ा अजीब है तहज़ीब-ए-इर्तिक़ा के लिए
तमाम उम्र किसी इक को हम-नवा रखना
जमील नज़र
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
बे-वफ़ा ही सही ज़माने में
हम किसी फ़न की इंतिहा तो हुए
जमील नज़र
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
देखिए तो है कारवाँ वर्ना
हर मुसाफ़िर सफ़र में तन्हा है
जमील नज़र
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
न क़ुर्ब-ए-ज़ात ही हासिल न ज़ख्म-ए-रुस्वाई
अजीब लगता है अब ख़ुद से राब्ता रखना
जमील नज़र
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

