EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

अजनबियों से धोके खाना फिर भी समझ में आता है
इस के लिए क्या कहते हो वो शख़्स तो देखा-भाला था

जमीलुद्दीन आली




बाबू-गीरी करते हो गए 'आली' को दो साल
मुरझाया वो फूल सा चेहरा भूरे पड़ गए बाल

जमीलुद्दीन आली




बिखेरते रहो सहरा में बीज उल्फ़त के
कि बीज ही तो उभर कर शजर बनाते हैं

जमीलुद्दीन आली




बुर्क़ा-पोश पठानी जिस की लाज में सौ सौ रूप
खुल के न देखी फिर भी देखी हम ने छाँव में धूप

जमीलुद्दीन आली




दरिया दरिया घूमे माँझी पेट की आग बुझाने
पेट की आग में जलने वाला किस किस को पहचाने

जमीलुद्दीन आली




धीरे धीरे कमर की सख़्ती कुर्सी ने ली चाट
चुपके चुपके मन की शक्ति अफ़सर ने दी काट

जमीलुद्दीन आली




दोहे कबित कह कह कर 'आली' मन की आग बुझाए
मन की आग बुझी न किसी से उसे ये कौन बताए

जमीलुद्दीन आली