EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

ब-ख़ुदा सज्दे करेगा वो बिठा कर बुत को
अब 'हक़ीर' आगे मुसलमान रहे या न रहे

हक़ीर




बंद-ए-क़बा पे हाथ है शरमाए जाते हैं
कमसिन हैं ज़िक्र-ए-वस्ल से घबराए जाते हैं

हक़ीर




बुत को पूजूँगा सनम-ख़ानों में जा जा के तो मैं
उस के पीछे मिरा ईमान रहे या न रहे

हक़ीर




बुत-कदे में भी गया का'बे की जानिब भी गया
अब कहाँ ढूँढने तुझ को तिरा शैदा जाता

हक़ीर




चार दिन की बहार है सारी
ये तकब्बुर है यार-ए-जानी हेच

हक़ीर




छा गई एक मुसीबत की घटा चार तरफ़
खुले बालों जो वो दरिया से नहा कर निकले

हक़ीर




देखा बग़ौर ऐब से ख़ाली नहीं कोई
बज़्म-ए-जहाँ में सब हैं ख़ुदा के सँवारे लोग

हक़ीर