EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

मीर के बाद ग़ालिब ओ इक़बाल
इक सदा, इक सदी में गुज़री है

गुलज़ार देहलवी




उम्र जो बे-ख़ुदी में गुज़री है
बस वही आगही में गुज़री है

गुलज़ार देहलवी




सद-साला दौर-ए-चर्ख़ था साग़र का एक दौर
निकले जो मय-कदे से तो दुनिया बदल गई

गुस्ताख़ रामपुरी




धरती और अम्बर पर दोनों क्या रानाई बाँट रहे थे
फूल खिला था तन्हा तन्हा चाँद उगा था तन्हा तन्हा

ग्यान चन्द




फ़िक्र की दुनिया में कोलम्बस बना फिरता हूँ मैं
इल्म की पहनाई का कितना बड़ा फ़ैज़ान है

ग्यान चन्द




चाहते भी हैं चाहते भी नहीं
दोस्ती की नई मिसाल है ये

हबाब तिर्मिज़ी




आफ़ियत की उम्मीद क्या कि अभी
दिल-ए-उम्मीद-वार बाक़ी है

हबीब अहमद सिद्दीक़ी