EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

ठहर के तलवों से काँटे निकालने वाले
ये होश है तो जुनूँ कामयाब क्या होगा

राज़ यज़दानी




वो सामने सर-ए-मंज़िल चराग़ जलते हैं
जवाब पाँव न देते तो मैं कहाँ होता

राज़ यज़दानी




तुम ने हँसते मुझे देखा है तुम्हें क्या मालूम
करनी पड़ती है अदा कितनी हँसी की क़ीमत

रईस रामपुरी




वरक़ वरक़ तुझे तहरीर करता रहता हूँ
मैं ज़िंदगी तिरी तशहीर करता रहता हूँ

रईसुदीन रईस




आईने को तोड़ा है तो मालूम हुआ है
गुज़रा हूँ किसी दश्त-ए-ख़तरनाक से आगे

रफ़ी रज़ा




धूप छाँव का कोई खेल है बीनाई भी
आँख को ढूँड के लाया हूँ तो मंज़र गुम है

रफ़ी रज़ा




एक दिन अपना सहीफ़ा मुझ पे नाज़िल हो गया
उस को पढ़ते ही मिरी सारी ख़ताएँ मर गईं

रफ़ी रज़ा