EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

अब कहाँ तक पत्थरों की बंदगी करता फिरूँ
दिल से जिस दम भी पुकारूँगा ख़ुदा मिल जाएगा

नफ़स अम्बालवी




अब तक तो इस सफ़र में फ़क़त तिश्नगी मिली
सुनते थे रास्ते में समुंदर भी आएगा

नफ़स अम्बालवी




अब उन की ख़्वाब-गाहों में कोई आवाज़ मत करना
बहुत थक-हार कर फ़ुटपाथ पर मज़दूर सोए हैं

नफ़स अम्बालवी




अपने दराज़-क़द पे बहुत नाज़ था जिन्हें
वो पेड़ आँधियों में ज़मीं से उखड़ गए

नफ़स अम्बालवी




हमारी राह से पत्थर उठा कर फेंक मत देना
लगी हैं ठोकरें तब जा के चलना सीख पाए हैं

नफ़स अम्बालवी




हमारी ज़िंदगी जैसे कोई शब भर का जल्सा है
सहर होते ही ख़्वाबों के घरौंदे टूट जाते हैं

नफ़स अम्बालवी




हमें दुनिया फ़क़त काग़ज़ का इक टुकड़ा समझती है
पतंगों में अगर ढल जाएँ हम तो आसमाँ छू लें

नफ़स अम्बालवी