जिस का तुझ सा हबीब होवेगा
कौन उस का रक़ीब होवेगा
मीर सोज़
टैग:
| रकीब |
| 2 लाइन शायरी |
परकार की रविश फिरे हम जितने चल सके
इस गर्दिश-ए-फ़लक से न बाहर निकल सके
मीर सोज़
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
रुस्वा हुआ ख़राब हुआ मुब्तला हुआ
वो कौन सी घड़ी थी कि तुझ से जुदा हुआ
मीर सोज़
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
सर ज़ानू पे हो उस के और जान निकल जाए
मरना तो मुसल्लम है अरमान निकल जाए
मीर सोज़
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
उन से और मुझ से यही शर्त-ए-वफ़ा ठहरी है
वो सितम ढाएँ मगर उन को सितम-गर न कहूँ
मीर सोज़
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ऐ ज़ब्त एक थोड़ी सी बाक़ी थी आबरू
रोने ने रात-दिन के मिटा दी रही-सही
मीर ताहिर अली ताहिर फ़र्रुख़ाबादी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
भूल कर भी कभी न याद किया
हम तिरे जी से ऐसे भूल गए
मीर ज़ियाउद्दीन जिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

