EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

हम ने लाले की तरह इस दौर में
आँख खोली थी कि देखा दिल का ख़ूँ

मैकश अकबराबादी




कुछ इस तरह तिरी उल्फ़त में काट दी मैं ने
गुनाहगार हुआ और न पाक-बाज़ रहा

मैकश अकबराबादी




मिरे फ़ुसूँ ने दिखाई है तेरे रुख़ की सहर
मिरे जुनूँ ने बनाई है तेरे ज़ुल्फ़ की शाम

मैकश अकबराबादी




नहीं है दिल का सुकूँ क़िस्मत-ए-तमन्ना में
तुम्हें भी दिल की तमन्ना बना के देख लिया

मैकश अकबराबादी




नज़'अ तक दिल उस को दोहराया किया
इक तबस्सुम में वो क्या कुछ कह गए

मैकश अकबराबादी




पहुँच ही जाएगा ये हाथ तेरी ज़ुल्फ़ों तक
यूँही जुनूँ का अगर सिलसिला दराज़ रहा

मैकश अकबराबादी




सब कुछ है और कुछ नहीं ऐ दाद-ख़्वाह-ए-इश्क़
वो देख कर न देखना नीची निगाह से

मैकश अकबराबादी