ये क्या सबब जो इधर चाँदनी नहीं आती
ख़ुदा ने चाँद बनाया है सब के घर के लिए
लाला माधव राम जौहर
ये सब ग़लत है कि होती है दिल को दिल से राह
किसी को ख़ाक किसी का ख़याल होता है
लाला माधव राम जौहर
ये समझ ले मैं बुरा हूँ कि भला हूँ लेकिन
लोग बंदे को गुनहगार तिरा कहते हैं
लाला माधव राम जौहर
ये वाइज़ कैसी बहकी बहकी बातें हम से करते हैं
कहीं चढ़ कर शराब-ए-इश्क़ के नश्शे उतरते हैं
लाला माधव राम जौहर
यूँ मोहब्बत से जो चाहे कोई अपना कर ले
जो हमारा न हो उस के कहीं हम होते हैं
लाला माधव राम जौहर
यूँ तो मुँह देखने की होती है मोहब्बत सब को
जब मैं जानूँ कि मिरे ब'अद मिरा ध्यान रहे
लाला माधव राम जौहर
ज़रा रहने दो अपने दर पे हम ख़ाना-ब-दोशों को
मुसाफ़िर जिस जगह आराम पाते हैं ठहरते हैं
लाला माधव राम जौहर

