EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

वो बात 'हफ़ीज़' अब नहीं मिलती किसी शय में
जल्वों में कमी है कि निगाहों में कमी है

हफ़ीज़ बनारसी




ये किस मक़ाम पे लाई है ज़िंदगी हम को
हँसी लबों पे है सीने में ग़म का दफ़्तर है

हफ़ीज़ बनारसी




अब यही मेरे मशाग़िल रह गए
सोचना और जानिब-ए-दर देखना

हफ़ीज़ होशियारपुरी




दिल में इक शोर सा उठा था कभी
फिर ये हंगामा उम्र भर ही रहा

हफ़ीज़ होशियारपुरी




दिल से आती है बात लब पे 'हफ़ीज़'
बात दिल में कहाँ से आती है

हफ़ीज़ होशियारपुरी




दुनिया में हैं काम बहुत
मुझ को इतना याद न आ

हफ़ीज़ होशियारपुरी




ग़म-ए-ज़माना तिरी ज़ुल्मतें ही क्या कम थीं
कि बढ़ चले हैं अब इन गेसुओं के भी साए

हफ़ीज़ होशियारपुरी