EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

वो रातों-रात 'सिरी-कृष्ण' को उठाए हुए
बला की क़ैद से 'बसदेव' का निकल जाना

फ़िराक़ गोरखपुरी




ये माना ज़िंदगी है चार दिन की
बहुत होते हैं यारो चार दिन भी

फ़िराक़ गोरखपुरी




ये ज़िल्लत-ए-इश्क़ तेरे हाथों
ऐ दोस्त तुझे कहाँ छुपा लें

फ़िराक़ गोरखपुरी




ये ज़िंदगी के कड़े कोस याद आते हैं
तिरी निगाह-ए-करम का घना घना साया

फ़िराक़ गोरखपुरी




ज़ब्त कीजे तो दिल है अँगारा
और अगर रोइए तो पानी है

फ़िराक़ गोरखपुरी




ज़रा विसाल के बाद आइना तो देख ऐ दोस्त
तिरे जमाल की दोशीज़गी निखर आई

फ़िराक़ गोरखपुरी




ज़ौक़-ए-नज़्ज़ारा उसी का है जहाँ में तुझ को
देख कर भी जो लिए हसरत-ए-दीदार चला

फ़िराक़ गोरखपुरी