EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

अब तक हमारी उम्र का बचपन नहीं गया
घर से चले थे जेब के पैसे गिरा दिए

नश्तर ख़ानक़ाही




बिछड़ कर उस से सीखा है तसव्वुर को बदन करना
अकेले में उसे छूना अकेले में सुख़न करना

नश्तर ख़ानक़ाही




मिरी क़ीमत को सुनते हैं तो गाहक लौट जाते हैं
बहुत कमयाब हो जो शय वो होती है गिराँ अक्सर

नश्तर ख़ानक़ाही




पुर्सिश-ए-हाल से ग़म और न बढ़ जाए कहीं
हम ने इस डर से कभी हाल न पूछा अपना

नश्तर ख़ानक़ाही




दीवार ख़स्ता-हाल है और दर उदास है
जब से कोई गया है मिरा घर उदास है

नासिर बशीर




ता-अबद जिस का न साया जाए
पेड़ ऐसा भी लगाया जाए

नासिर बशीर




हिचकियाँ रात दर्द तन्हाई
आ भी जाओ तसल्लियाँ दे दो

नासिर जौनपुरी