EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

पड़ा हूँ इस तरह उस दर पे 'मुज़्तर'
कोई देखे तो जाने मार डाला

मुज़्तर ख़ैराबादी




पहले हम में थे और अब हम से जुदा रहते हैं
आप काहे को ग़रीबों से ख़फ़ा रहते हैं

मुज़्तर ख़ैराबादी




पर्दे वाले भी कहीं आते हैं घर से बाहर
अब जो आ बैठे हो तुम दिल में तो बैठे रहना

मुज़्तर ख़ैराबादी




फूंके देता है किसी का सोज़-ए-पिन्हानी मुझे
अब तो मेरी आँख भी देती नहीं पानी मुझे

मुज़्तर ख़ैराबादी




क़ासिद ने ख़बर आमद-ए-दिलबर की उड़ा दी
आया भी तो कम-बख़्त ने बे-पर की उड़ा दी

मुज़्तर ख़ैराबादी




क़ब्र पर क्या हुआ जो मेला है
मरने वाला निरा अकेला है

मुज़्तर ख़ैराबादी




क़ैस ने पर्दा-ए-महमिल को जो देखा तो कहा
ये भी अल्लाह करे मेरा गरेबाँ हो जाए

मुज़्तर ख़ैराबादी