EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

हो न दुश्मन को मोहब्बत से सरोकार कभी
कोई दुनिया में किसी को न करे प्यार कभी

लाला माधव राम जौहर




इक इशारा सर-ए-महफ़िल जो किया उस गुल ने
चौंके दस बीस रुके सैकड़ों खटके लाखों

लाला माधव राम जौहर




इलाही क्या खुले दीदार की राह
उधर दरवाज़े बंद आँखें इधर बंद

लाला माधव राम जौहर




इस बला को तो ख़ुदा जल्द करे शहर-बदर
काले पानी को रवाना शब-ए-हिज्राँ हो जाए

लाला माधव राम जौहर




इस क़मर को कभी तो देखेंगे
तीस दिन होते हैं महीने के

लाला माधव राम जौहर




इस तरफ़ दैर उधर काबा किधर को जाऊँ
इस दो-राहे में कहाँ यार रहा करता है

लाला माधव राम जौहर




इस्तिख़ारे के लिए बाग़ में हम रिंदों ने
बार-हा दाना-ए-अँगूर की की है तस्बीह

लाला माधव राम जौहर