ज़िंदगी में जो तुम्हें ख़ुद से ज़ियादा थे अज़ीज़
उन से मिलने क्या कभी जाते हो क़ब्रिस्तान भी
ख़ुर्शीद तलब
अँधेरों में भटकना है परेशानी में रहना है
मैं जुगनू हूँ मुझे इक शब की वीरानी में रहना है
ख़ुशबीर सिंह शाद
अब अंधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं
क्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं
ख़ुशबीर सिंह शाद
बहुत दिनों से मिरे बाम-ओ-दर का हिस्सा है
मिरी तरह ये उदासी भी घर का हिस्सा है
ख़ुशबीर सिंह शाद
भँवर जब भी किसी मजबूर कश्ती को डुबोता है
तो अपनी बेबसी पर दूर से साहिल तड़पता है
ख़ुशबीर सिंह शाद
चलो अच्छा हुआ आख़िर तुम्हारी नींद भी टूटी
चलो अच्छा हुआ अब तुम भी ख़्वाबों से निकल आए
ख़ुशबीर सिंह शाद
एक हम हैं कि परस्तिश पे अक़ीदा ही नहीं
और कुछ लोग यहाँ बन के ख़ुदा बैठे हैं
ख़ुशबीर सिंह शाद

