मैं भी बहुत अजीब हूँ इतना अजीब हूँ कि बस
ख़ुद को तबाह कर लिया और मलाल भी नहीं
जौन एलिया
टैग:
| जर्ब-उल-Masal |
| 2 लाइन शायरी |
मैं बिस्तर-ए-ख़याल पे लेटा हूँ उस के पास
सुब्ह-ए-अज़ल से कोई तक़ाज़ा किए बग़ैर
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं इस दीवार पर चढ़ तो गया था
उतारे कौन अब दीवार पर से
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं जो हूँ 'जौन-एलिया' हूँ जनाब
इस का बेहद लिहाज़ कीजिएगा
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं जुर्म का ए'तिराफ़ कर के
कुछ और है जो छुपा गया हूँ
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं कहूँ किस तरह ये बात उस से
तुझ को जानम मुझी ख़तरा है
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं ले के दिल के रिश्ते घर से निकल चुका हूँ
दीवार-ओ-दर के रिश्ते दीवार-ओ-दर में होंगे
जौन एलिया
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

