EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

मिलते हैं इस अदा से कि गोया ख़फ़ा नहीं
क्या आप की निगाह से हम आश्ना नहीं

हसरत मोहानी




मुझ को देखो मिरे मरने की तमन्ना देखो
फिर भी है तुम को मसीहाई का दा'वा देखो

हसरत मोहानी




मुझ से तन्हाई में गर मिलिए तो दीजे गालियाँ
और बज़्म-ए-ग़ैर में जान-ए-हया हो जाइए

हसरत मोहानी




मुनहसिर वक़्त-ए-मुक़र्रर पे मुलाक़ात हुई
आज ये आप की जानिब से नई बात हुई

हसरत मोहानी




नहीं आती तो याद उन की महीनों तक नहीं आती
मगर जब याद आते हैं तो अक्सर याद आते हैं

हसरत मोहानी




पैग़ाम-ए-हयात-ए-जावेदाँ था
हर नग़्मा-ए-कृष्ण बाँसुरी का

हसरत मोहानी




पैग़ाम-ए-हयात-ए-जावेदाँ था
हर नग़्मा-ए-कृष्ण बाँसुरी का

हसरत मोहानी