ज़रा सा ग़म हुआ और रो दिए हम
बड़ी नाज़ुक तबीअत हो गई है
शहज़ाद अहमद
तेरी क़ुर्बत में गुज़ारे हुए कुछ लम्हे हैं
दिल को तन्हाई का एहसास दिलाने वाले
शहज़ाद अहमद
शक अपनी ही ज़ात पे होने लगता है
अपनी बातें दूसरों से जब सुनते हैं
शहज़ाद अहमद
शम्अ जलते ही यहाँ हश्र का मंज़र होगा
फिर कोई पा न सकेगा ख़बर-ए-परवाना
शहज़ाद अहमद
शौक़-ए-सफ़र बे-सबब और सफ़र बे-तलब
उस की तरफ़ चल दिए जिस ने पुकारा न था
शहज़ाद अहमद
शुमार मैं न करूँगा फ़िराक़ के शब ओ रोज़
वहीं से बात चलेगी जहाँ से टूटी थी
शहज़ाद अहमद
सीने में बे-क़रार हैं मुर्दा मोहब्बतें
मुमकिन है ये चराग़ कभी ख़ुद ही जल पड़े
शहज़ाद अहमद
सितारे इस क़दर देखे कि आँखें बुझ गईं अपनी
मोहब्बत इस क़दर कर ली मोहब्बत छोड़ दी हम ने
शहज़ाद अहमद
सुपुर्दगी का वो लम्हा कभी नहीं गुज़रा
हज़ार बार मरे हम हज़ार बार जिए
शहज़ाद अहमद

