EN اردو
कहानियाँ तमाम शब | शाही शायरी
kahaniyan tamam shab

नज़्म

कहानियाँ तमाम शब

मुसहफ़ इक़बाल तौसिफ़ी

;

कहानियाँ तमाम शब
तमाम शब कहानियाँ

बुझे हुए चराग़ ने उदास रात से कही
उदास रात ने लिखीं

तमाम शब कहानियाँ
उरूज की बिसात पर ज़वाल की कहानियाँ

कहानियाँ तमाम शब
वो जिस्म या अज़ाब है

वो आँख या किताब है
वो होंट या गुलाब है

किताब में अज़ाब की
गुलाब की कहानियाँ

तमाम शब कहानियाँ
कहानियाँ तमाम शब