EN اردو
ज़मीं के जिस्म पे यूँ यूरिश-ए-क़ज़ा कब तक | शाही शायरी
zamin ke jism pe yun yurish-e-qaza kab tak

ग़ज़ल

ज़मीं के जिस्म पे यूँ यूरिश-ए-क़ज़ा कब तक

आमिर नज़र

;

ज़मीं के जिस्म पे यूँ यूरिश-ए-क़ज़ा कब तक
फ़लक-नशीनों यूँही ग़म का सिलसिला कब तक

अभी से उठने लगे हैं सवाल के लश्कर
तो फिर ऐ रक़्स-ए-फ़ुसूँ शोर-ए-बे-सदा कब तक

सितारे अपनी ज़िया का लिबास दे न सके
उरूस-ए-शब के बदन पर फटी रिदा कब तक

तमाम उम्र लहू का ख़िराज बख़्शेंगे
रहेगा तौक़-ओ-सलासिल से वास्ता कब तक

हवाएँ शाख़-ए-फ़लक से सदा लगाती हैं
ग़ुबार-ए-राह में रह पाएगी अना कब तक

सुकूत-ए-शाम से घबरा न ऐ शफ़क़-ताबी
रुका रहेगा भला शब का क़ाफ़िला कब तक

लिखो भी लम्हा-ए-बे-तन पे ज़िंदगी 'आमिर'
लिखोगे अपने मुक़द्दर का मर्सिया कब तक