EN اردو
तेरा ही मैं गदा हूँ मेरा तू शाह बस है | शाही शायरी
tera hi main gada hun mera tu shah bas hai

ग़ज़ल

तेरा ही मैं गदा हूँ मेरा तू शाह बस है

अब्दुल वहाब यकरू

;

तेरा ही मैं गदा हूँ मेरा तू शाह बस है
मुझ शब की रौशनी कूँ तुझ रुख़ का माह बस है

सुर्मा से गर्द-ए-मिज़्गाँ सफ़ बाँध के बिठी हैं
शाह-ए-नयन कूँ तेरी यू क़िब्ला-गाह बस है

दिल की शिकस्तगी सूँ पाया हूँ बादशाही
करने कूँ सरवरी के ऐसी कुलाह बस है

महशर के ख़ुर की तप सीं कुछ डर नहीं हमन कूँ
ज़ुल्फ़-ए-सियह का साया दिल की पनाह बस है

दो जा नहीं है जग में मौजूद जुज़ ख़ुदा के
इस बात की शहादत इक ला-इलाह बस है

'यकरू' हुआ है पानी सुन 'आबरू' का मिस्रा
''रखने को यूसुफ़ाँ के इक दिल की चाह बस है''