EN اردو
शजर शजर निगराँ है कली कली बेदार | शाही शायरी
shajar shajar nigaran hai kali kali bedar

ग़ज़ल

शजर शजर निगराँ है कली कली बेदार

सूफ़ी तबस्सुम

;

शजर शजर निगराँ है कली कली बेदार
न जाने किस की निगाहों को ढूँडती है बहार

कभी फ़ुग़ाँ भी नशात-ओ-तरब का अफ़्साना
कभी हँसी भी तड़पते हुए दिलों की पुकार

न जाने किस की नशात-ए-क़दम से हैं महरूम
कि एक उम्र से सूने पड़े हैं राहगुज़ार

हज़ार हार किसी चश्म-ए-आश्ना के तुफ़ैल
उजड़ उजड़ के बसे हैं मोहब्बतों के दयार

अजीब हाल है बेताबी-ए-मोहब्बत का
शब-ए-विसाल की राहत में ढूँडती है क़रार

ये बर्क़-ए-हुस्न और उस पर ये तेरी ख़ू-ए-हिजाब
ये सैल-ए-इश्क़ और इस पर नज़र नज़र का शुमार

है इन की पुर्सिश-दर्द-ओ-अलम में भी पिन्हाँ
वो इक कसक कि समझते नहीं जिसे ग़म-ख़्वार