EN اردو
क़ासिद तो लिए जाता है पैग़ाम हमारा | शाही शायरी
qasid to liye jata hai paigham hamara

ग़ज़ल

क़ासिद तो लिए जाता है पैग़ाम हमारा

आसिफ़ुद्दौला

;

क़ासिद तो लिए जाता है पैग़ाम हमारा
पर डरते हुए ले जो वहाँ नाम हमारा

क्या ताब है जो सामने ठहरे कोई उस के
आफ़त है ग़ज़ब है वो दिल-आराम हमारा

आग़ाज़ ने तो इश्क़ के ये हाल दिखाया
अब देखिए क्या होवेगा अंजाम हमारा

ऐ चर्ख़ इसी तरह तू गर्दिश में रहेगा
पर तुझ से न निकलेगा कभू काम हमारा

ऐ पीर-ए-मुग़ाँ देखियो 'आसिफ़' ये कहे है
ख़ाली न रहे मय से सदा जाम हमारा