EN اردو
पयाम ले के जो पैग़ाम-बर रवाना हुआ | शाही शायरी
payam le ke jo paigham-bar rawana hua

ग़ज़ल

पयाम ले के जो पैग़ाम-बर रवाना हुआ

बेखुद बदायुनी

;

पयाम ले के जो पैग़ाम-बर रवाना हुआ
हसद को हीला मिला अश्क को बहाना हुआ

वो मेरी आह जो शर्मिंदा-ए-असर न हुई
वो मेरा दर्द जो मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ

ख़याल में न रहीं सूरतें अज़ीज़ों की
वतन से छूटे हुए इस क़दर ज़माना हुआ

वो दाग़ जिस को जगह दिल में दी थी जीते-जी
चराग़ भी तो हमारे मज़ार का न हुआ

परी-वशों को सुनाते हैं क़िस्सा-ख़्वाँ 'बेख़ुद'
हमारा हाल न ठहरा कोई फ़साना हुआ