EN اردو
पैकर-ए-नाज़ पे जब मौज-ए-हया चलती थी | शाही शायरी
paikar-e-naz pe jab mauj-e-haya chalti thi

ग़ज़ल

पैकर-ए-नाज़ पे जब मौज-ए-हया चलती थी

हसन नईम

;

पैकर-ए-नाज़ पे जब मौज-ए-हया चलती थी
क़र्या-ए-जाँ में मोहब्बत की हवा चलती थी

उन के कूचे से गुज़रता था उठाए हुए सर
जज़्बा-ए-इश्क़ के हमराह अना चलती थी

इक ज़माना भी चला साथ तो आगे आगे
गर्द उड़ाती हुई इक मौज-ए-बला चलती थी

पर्दा-ए-फ़िक्र पे हर आन चमकते थे नुजूम
फ़र्श ता अर्श कोई माह-लिक़ा चलती थी

मैं ही तन्हा न ख़राबों से गुज़रता था 'नईम'
शाम ता सुब्ह सितारों की ज़िया चलती थी