EN اردو
कौन कहता है कि आ कर देख लो | शाही शायरी
kaun kahta hai ki aa kar dekh lo

ग़ज़ल

कौन कहता है कि आ कर देख लो

हसन बरेलवी

;

कौन कहता है कि आ कर देख लो
हाल आशिक़ का बुला कर देख लो

पूछते क्या हो कि दिल में कौन है
लो ये आईना उठा कर देख लो

पूछना ये है कि पूछो मुझ से हाल
देखना ये है कि आ कर देख लो

वो अगर देखे तो आँखें फूट जाएँ
तुम 'हसन' को छुप-छुपा कर देख लो