EN اردو
इश्क़ का कोई ख़ैर-ख़्वाह तो है | शाही शायरी
ishq ka koi KHair-KHwah to hai

ग़ज़ल

इश्क़ का कोई ख़ैर-ख़्वाह तो है

शकील बदायुनी

;

इश्क़ का कोई ख़ैर-ख़्वाह तो है
तू नहीं है तिरी निगाह तो है

अर्ज़-ए-ग़म क्यूँ न उन से कर देखूँ
अब भी थोड़ी सी रस्म-ओ-राह तो है

ज़िंदगी इक सियाह रात सही
आशिक़ी इक चराग़-ए-राह तो है

रोज़-ओ-शब की हक़ीक़तें मा'लूम
इक तमाशा-ए-मेहर-ओ-माह तो है

ताब-ए-जल्वा मुझे नहीं न सही
लेकिन इक जुरअत-ए-निगाह तो है

और इक़बाल-ए-जुर्म क्या हो 'शकील'
थरथराते लबों पे आह तो है