EN اردو
हुआ हूँ इन दिनों माइल किसी का | शाही शायरी
hua hun in dinon mail kisi ka

ग़ज़ल

हुआ हूँ इन दिनों माइल किसी का

सिराज औरंगाबादी

;

हुआ हूँ इन दिनों माइल किसी का
न था मैं इस क़दर घाइल किसी का

दिवाने दिल कूँ समझाता हूँ लेकिन
कहाँ लग होए कोई हाइल किसी का

हुआ है दिल-दही का तुम पे तावाँ
नहीं आसान लेना दिल किसी का

ख़म-ए-गेसू सीं अपने तू गिरह खोल
खुले ता उक़्दा-ए-मुश्किल किसी का

किया यक वार में कई दिल की फाँकें
लगा है हात क्या कामिल किसी का

गली में जिस की शोर-ए-करबला है
सलोना शोख़ है क़ातिल किसी का

कहो उस लाला-ए-गुलज़ार-ए-जाँ कूँ
कभी तो देख दाग़-ए-दिल किसी का

'सिराज' अब सोज़-ए-दिल मेरा वो जाने
जो है परवाना-ए-महफ़िल किसी का