दिल ने सीने में कुछ क़रार लिया
जब तुझे ख़ूब सा पुकार लिया
सालिक लखनवी
जो तेरी बज़्म से उट्ठा वो इस तरह उट्ठा
किसी की आँख में आँसू किसी के दामन में
सालिक लखनवी
कही किसी से न रूदाद-ए-ज़िंदगी मैं ने
गुज़ार देने की शय थी गुज़ार दी मैं ने
सालिक लखनवी
खनक जाते हैं जब साग़र तो पहरों कान बजते हैं
अरे तौबा बड़ी तौबा-शिकन आवाज़ होती है
सालिक लखनवी
खींच भी लीजिए अच्छा तो है तस्वीर-ए-जुनूँ
आप की बज़्म में क्या जानिए कल हों कि न हों
सालिक लखनवी
माल-ओ-ज़र अहल-ए-दुवल सामने यूँ गिनते हैं
हम फ़क़ीरों ने न कुछ सर्फ़ किया हो जैसे
सालिक लखनवी
महव यूँ हो गए अल्फ़ाज़-ए-दुआ वक़्त-ए-दुआ
हाथ से ज़र्फ़-ए-तलब छूट गया हो जैसे
सालिक लखनवी

