EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

हम ज़ब्त की तारीख़ के हैं बाब 'रशीदी'
हम ज़ब्त की तारीख़ में पिन्हाँ नहीं होते

मुईद रशीदी




इसी जवाब के रस्ते सवाल आते हैं
इसी सवाल में सारा जवाब ठहरा है

मुईद रशीदी




ख़्वाब में तोड़ता रहता हूँ अना की ज़ंजीर
आँख खुलती है तो दीवार निकल आती है

मुईद रशीदी




कोई आता है या नहीं आता
आज ख़ुद को पुकार कर देखें

मुईद रशीदी




सुलगती धूप में जल कर फ़क़ीर-ए-शब तिरी ख़ाक
क्यूँ ख़ान-क़ाह-ए-शब-ए-बे-कराँ मैं बैठ गई

मुईद रशीदी




तू मुझे ज़हर पिलाती है ये तेरा शेवा
ऐ मिरी रात तुझे ख़ून पिलाया मैं ने

मुईद रशीदी




उस बार उजालों ने मुझे घेर लिया था
इस बार मिरी रात मिरे साथ चली है

मुईद रशीदी