EN اردو
परवीन शाकिर शायरी | शाही शायरी

परवीन शाकिर शेर

110 शेर

राय पहले से बना ली तू ने
दिल में अब हम तिरे घर क्या करते

परवीन शाकिर




मुमकिना फ़ैसलों में एक हिज्र का फ़ैसला भी था
हम ने तो एक बात की उस ने कमाल कर दिया

परवीन शाकिर




न जाने कौन सा आसेब दिल में बस्ता है
कि जो भी ठहरा वो आख़िर मकान छोड़ गया

परवीन शाकिर




नहीं नहीं ये ख़बर दुश्मनों ने दी होगी
वो आए आ के चले भी गए मिले भी नहीं

परवीन शाकिर




पा-ब-गिल सब हैं रिहाई की करे तदबीर कौन
दस्त-बस्ता शहर में खोले मिरी ज़ंजीर कौन

परवीन शाकिर




पास जब तक वो रहे दर्द थमा रहता है
फैलता जाता है फिर आँख के काजल की तरह

परवीन शाकिर




क़दमों में भी तकान थी घर भी क़रीब था
पर क्या करें कि अब के सफ़र ही अजीब था

परवीन शाकिर




रुख़्सत करने के आदाब निभाने ही थे
बंद आँखों से उस को जाता देख लिया है

परवीन शाकिर




रस्ते में मिल गया तो शरीक-ए-सफ़र न जान
जो छाँव मेहरबाँ हो उसे अपना घर न जान

परवीन शाकिर