EN اردو
जमाल एहसानी शायरी | शाही शायरी

जमाल एहसानी शेर

25 शेर

तिरे न आने से दिल भी नहीं दुखा शायद
वगरना क्या मैं सर-ए-शाम सोने वाला था

जमाल एहसानी




मुझ को मालूम है मेरी ख़ातिर
कहीं इक जाल बुना रक्खा है

जमाल एहसानी




क़रार दिल को सदा जिस के नाम से आया
वो आया भी तो किसी और काम से आया

जमाल एहसानी




क़रार जी को मरे जिस के नाम से आया
वो आया भी तो किसी और काम से आया

जमाल एहसानी




सुब्ह आता हूँ यहाँ और शाम हो जाने के बा'द
लौट जाता हूँ मैं घर नाकाम हो जाने के बा'द

जमाल एहसानी




सुनते हैं उस ने ढूँड लिया और कोई घर
अब तक जो आँख थी तिरे दर पर लगी हुई

जमाल एहसानी




तमाम रात नहाया था शहर बारिश में
वो रंग उतर ही गए जो उतरने वाले थे

जमाल एहसानी




याद रखना ही मोहब्बत में नहीं है सब कुछ
भूल जाना भी बड़ी बात हुआ करती है

जमाल एहसानी




ये कौन आने जाने लगा उस गली में अब
ये कौन मेरी दास्ताँ दोहराने वाला है

जमाल एहसानी