EN اردو
ये जो दुश्मन ग़म-ए-निहानी है | शाही शायरी
ye jo dushman gham-e-nihani hai

ग़ज़ल

ये जो दुश्मन ग़म-ए-निहानी है

फ्रांस गॉड्लिब क्वीन फ़्रेस्को

;

ये जो दुश्मन ग़म-ए-निहानी है
ये भी इक दोस्त अपना जानी है

ग़ाफ़िल हम उस से वो रहे हम से
उम्र-ए-रफ़्ता की क़द्र-दानी है

क़स्र ता'मीर कर चुके हैं बहुत
मंज़िल-ए-गोर अब बनानी है

जिस की उल्फ़त में दिल धड़कता है
अब तलक उस की बद-गुमानी है

और भी इक ग़ज़ल 'फ़रासू' पढ़
अब ये हँगाम-ए-शे'र-ख़्वानी है