EN اردو
वो मौज-ए-ख़ुनुक शहर-ए-शरर तक नहीं आई | शाही शायरी
wo mauj-e-KHunuk shahr-e-sharar tak nahin aai

ग़ज़ल

वो मौज-ए-ख़ुनुक शहर-ए-शरर तक नहीं आई

फ़ुज़ैल जाफ़री

;

वो मौज-ए-ख़ुनुक शहर-ए-शरर तक नहीं आई
दरियाओं की ख़ुश्बू मिरे घर तक नहीं आई

सन्नाटे सजाए गए गुल-दानों में घर घर
खोए हुए फूलों की ख़बर तक नहीं आई

हम अहल-ए-जुनूँ पार उतर जाएँगे लेकिन
कश्ती अभी साहिल से भँवर तक नहीं आई

सद-शुक्र तिरा रौशनी-ए-तबा कि हम को
बर्बाद किया और नज़र तक नहीं आई