EN اردو
वो महफ़िलें वो मिस्र के बाज़ार क्या हुए | शाही शायरी
wo mahfilen wo misr ke bazar kya hue

ग़ज़ल

वो महफ़िलें वो मिस्र के बाज़ार क्या हुए

ज़हीर काश्मीरी

;

वो महफ़िलें वो मिस्र के बाज़ार क्या हुए
ऐ शहर-ए-दिल तिरे दर-ओ-दीवार क्या हुए

डसने लगी हैं हम को ज़माने की रौनक़ें
हम जुर्म-ए-आशिक़ी के सज़ा-वार क्या हुए

इतनी गुरेज़-पा तो न थी उम्र-ए-दोस्ती
ऐ ख़ंदा-ए-ख़फ़ी तिरे इक़रार क्या हुए

फूलों ने बढ़ के पाँव में ज़ंजीर डाल दी
वारफ़्तगी में माइल-ए-गुलज़ार क्या हुए

जिन का जमाल जन्नत-ए-क़ल्ब-ओ-नज़र रहा
वो हम-नशीं वो यार-ए-तरह-दार क्या हुए

हम इस तरह तो यूसुफ़-ए-बे-कारवाँ न थे
ऐ दिल तू ही बता तिरे ग़म-ख़्वार क्या हुए

उम्मीद-ए-वस्ल-ए-यार में शब काट दी तो क्या
दिन ढल गया तो नींद से बेदार क्या हुए

आने से उन के डूबती नब्ज़ें सँभल गईं
आसान मरहले मिरे दुश्वार क्या हुए