EN اردو
वो कहते हैं उट्ठो सहर हो गई | शाही शायरी
wo kahte hain uTTho sahar ho gai

ग़ज़ल

वो कहते हैं उट्ठो सहर हो गई

आग़ा अकबराबादी

;

वो कहते हैं उट्ठो सहर हो गई
अज़ाँ हो गई तोप-सर हो गई

गले से मिलो अब तो बहर-ए-ख़ुदा
तड़पते मुझे रात भर हो गई

इलाही हुआ जज़्ब-ए-उल्फ़त को क्या
मिरी आह क्यूँ बे-असर हो गई

ज़माना तो ऐ जान बरगश्ता था
तुम्हारी भी तिरछी नज़र हो गई

हुए सर कटाने को तय्यार हम
जो वाँ तेग़ ज़ेब-ए-कमर हो गई

दिखाई मुझे किस लिए शाम-ए-हिज्र
शब-ए-वस्ल की क्यूँ सहर हो गई

मिला वस्ल में भी न 'आग़ा' को चैन
शिकायत में शब भर बसर हो गई