EN اردو
उम्र गई उल्फ़त-ए-ज़र जी से इलाही न गई | शाही शायरी
umr gai ulfat-e-zar ji se ilahi na gai

ग़ज़ल

उम्र गई उल्फ़त-ए-ज़र जी से इलाही न गई

ग़ुलाम यहया हुज़ूर अज़ीमाबादी

;

उम्र गई उल्फ़त-ए-ज़र जी से इलाही न गई
मू सफ़ेद हो गए पर दिल की सियासी न गई

जी में ठाना था कि हम हिज्र में जीने के नहीं
मर गए आह ये बात हम से निबाही न गई

उम्र गई हिज्र में दिल करता है मज़कूर-ए-विसाल
बात अब तक यही दीवाने की वाही न गई

जी गवारा नहीं करता कि करूँ मिन्नत-ए-ख़ल्क़
हो गए गरचे गदा दिल से वो शाही न गई

दुख़्तर-ए-रज़ से फ़क़त में नहीं महफ़ूज़ 'हुज़ूर'
कौन मज्लिस है कि जिस में ये सराही न गई