EN اردو
थे हम इस्तादा तिरे दर पे वले बैठ गए | शाही शायरी
the hum istada tere dar pe wale baiTh gae

ग़ज़ल

थे हम इस्तादा तिरे दर पे वले बैठ गए

बक़ा उल्लाह 'बक़ा'

;

थे हम इस्तादा तिरे दर पे वले बैठ गए
तू ने चाहा था कि टाले न टले बैठ गए

बज़्म में शैख़-जी अब है कि है याँ ऐब नहीं
फ़र्श पर गर न मिली जा तो तले बैठ गए

ग़ैर बद-वज़अ' हैं महफ़िल से शिताब उन की उठो
पास ऐसों के तुम ऐ जान भले बैठ गए

घर से निकला न तू और मुंतज़िरों ने तेरे
दर पे नाले किए याँ तक कि गले बैठ गए

ना-तवाँ हम हुए याँ तक कि तिरी महफ़िल तक
घर से आते हुए सौ बार चले बैठ गए

अश्क और आह की शिद्दत न थमी गरचे 'बक़ा'
घर के घर इस में हज़ारों के जले बैठ गए