EN اردو
सीना ख़ूँ से भरा हुआ मेरा | शाही शायरी
sina KHun se bhara hua mera

ग़ज़ल

सीना ख़ूँ से भरा हुआ मेरा

अख़्तर अंसारी

;

सीना ख़ूँ से भरा हुआ मेरा
उफ़ ये बद-मस्त मय-कदा मेरा

ना रसाई पे नाज़ है जिस को
हाए वो शौक़-ए-ना-रसा मेरा

इश्क़ को मुँह दिखाऊँगा क्यूँकर
हिज्र में रंग उड़ गया मेरा

दिल-ए-ग़म-दीदा पर ख़ुदा की मार
सीना आहों से छिल गया मेरा

याद के तुंद-ओ-तेज़ झोंके से
आज हर दाग़ जल उठा मेरा

याद-ए-माज़ी अज़ाब है यारब
छीन ले मुझ से हाफ़िज़ा मेरा

मिन्नत-ए-चर्ख़ से बरी हूँ में
न हुआ जीते-जी भला मेरा

है बड़ा शग़्ल ज़िंदगी 'अख़्तर'
पूछते क्या हो मश्ग़ला मेरा