EN اردو
शाख़ पर फूल फ़लक पर कोई तारा भी नहीं | शाही शायरी
shaKH par phul falak par koi tara bhi nahin

ग़ज़ल

शाख़ पर फूल फ़लक पर कोई तारा भी नहीं

अब्बास ताबिश

;

शाख़ पर फूल फ़लक पर कोई तारा भी नहीं
मैं भी तन्हा हूँ बहुत कोई तुम्हारा भी नहीं

एक तो मुड़ के न जाने की अज़िय्यत थी बहुत
और उस पर ये सितम कोई पुकारा भी नहीं

कह रहा था कि मोहब्बत में तकल्लुम कैसा
मैं जो चौंका तो कहाँ इज़्न-ए-इशारा भी नहीं

उम्र-ए-मा-बा'द अगर तेरे अलावा कुछ है
फिर तो मैं अब भी नहीं और दोबारा भी नहीं