EN اردو
क़दम न रख मिरी चश्म-ए-पुर-आब के घर में | शाही शायरी
qadam na rakh meri chashm-e-pur-ab ke ghar mein

ग़ज़ल

क़दम न रख मिरी चश्म-ए-पुर-आब के घर में

शाह नसीर

;

क़दम न रख मिरी चश्म-ए-पुर-आब के घर में
भरा है मौज का तूफ़ाँ हबाब के घर में

कहे है देख के वो अक्स-ए-रुख़ ब-साग़र-ए-मय
नुज़ूल-ए-माह हुआ आफ़्ताब के घर में

मुदाम रिंद करें क्यूँ न आस्ताँ-बोसी
हरम है शैख़-ए-मशीख़त-मआब के घर में

हमारे दिल में कहाँ आबले हैं ऐ साक़ी
चुने हुए हैं ये शीशे शराब के घर में

तड़प को देख मिरे दिल की बर्क़-ए-आतिश-बार
ख़जिल हो छुप गई आख़िर सहाब के घर में

दिला न क्यूँके करूँ इख़्तिलात की बातें
हिजाब क्या है अब उस बे-हिजाब के घर में

'नसीर' देख तो क्या जल्वा-ए-ख़ुदाई है
हमारे उस बुत-ए-ख़ाना-ख़राब के घर में