EN اردو
पा के तूफ़ाँ का इशारा दरिया | शाही शायरी
pa ke tufan ka ishaara dariya

ग़ज़ल

पा के तूफ़ाँ का इशारा दरिया

अब्दुल मन्नान तरज़ी

;

पा के तूफ़ाँ का इशारा दरिया
तोड़ देता है किनारा दरिया

कैसे डूबेगी भँवर में कश्ती
कैसे देगा न सहारा दरिया

सैल-ए-हिम्मत हैं हमारे बाज़ू
डूब जाएगा तुम्हारा दरिया

बंद अफ़्कार ने बाँधे लेकिन
चढ़ के उतरा न हमारा दरिया

अहल-ए-हिम्मत ने डुबोया सब को
ना-ख़ुदाओं से न हारा दरिया

ऐ असीर-ए-ग़म साहिल इधर आ
बीच धारे से पुकारा दरिया

हिम्मत-ए-तर्क-ए-वफ़ा डूब गई
किस ने आँखों में उतारा दरिया

मौज ने पूछ लिया कल 'तरज़ी'
कश्ती प्यारी है कि प्यारा दरिया